TY - BOOK AU - Gupta, Neelema AU - Sharma, Sanjay TI - Gaur Gyan Sangam-4 Shiksha Aur Aatmanirbhar Bharat Neeti Se Nirmiti (गौर ज्ञान संगम-4 शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत नीति से निर्मिति) SN - 978934829768 U1 - 370.954 PY - 2025/// CY - New Delhi PB - Kitabbale KW - Indian Education N1 - 'शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत नीति से निर्मिति' एक महत्त्वपूर्ण अकादमिक वैचारिक परियोजना है, जो भारत की शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य, उद्देश्य, प्रक्रिया एवं क्रियान्वयन के अन्तर्सम्बन्धों को गहनता से विश्लेषित करती है। यह पुस्तक शिक्षा विमर्श में हो रहे नीतिगत बदलाव, नवाचार, वैश्विक प्रभाव के सापेक्ष भारतीय मन, मानस और संस्कृति के निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर विस्तृत चर्चा करती है। शिक्षा के विशेष संदर्भ में आत्मनिर्भर भारत की जनयोजना के ऐतिहासिक, सामाजिक-सांस्कृतिक, आर्थिक-राजनैतिक, वैज्ञानिक तकनीकी, शैक्षिक एवं नीतिगत पक्षों पर आलोचनात्मक विमर्श इस पुस्तक का वैशिष्ट्य है। आत्मनिर्भरता भारतीय जनमानस की चेतना का एक अभिन्न अंग है. ज्ञान के विविध स्थलों का आश्रय पाकर ही आत्मनिर्भरता के स्वरूप को अधिक सुसज्जित रूप से गढ़ा जा सकता है। पुस्तक में विभिन्न अध्यायों के रूप में सम्मिलित विषयों का वैविध्य वस्तुतः भारत के आर्थिक विकास से लेकर शिक्षा के जरिये सामाजिक-सांस्कृतिक परिवर्तन एवं विश्व कल्याण की अभिलाषा रखने वाली आत्मनिर्भर भारत की इस परियोजना के विभिन्न पहलुओं से पाठकों का परिचय कराते हैं। वास्तव में, आत्मनिर्भरता का भारतीय संस्करण, तकनीक केन्द्रित आधुनिकता और प्रतिस्पर्धी आर्थिक- ज्ञान समाज का प्रतिफलन नहीं अपितु अहिंसक मूल्यान्वेषी सभ्यता का अंगीकार है। ER -